-
☰
No image found.
राजस्थान: WPSF परिवार ने हरसूलिया, दूदू में बच्चों को बांटे स्कूल शूज और खिलौने, शिक्षा सहायता की पहल
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: समाज सेवा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया (WPSF) की ओर से राजस्थान के दूदू क्षेत्र में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: समाज सेवा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया (WPSF) की ओर से राजस्थान के दूदू क्षेत्र में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरसोली, दूदू में बच्चों की शिक्षा सहायता और प्रोत्साहन के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों एवं विशेष बच्चों को खिलौने वितरित किए गए, वहीं कन्याओं को स्कूल शूज प्रदान किए गए। संस्था की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना रहा। स्कूल सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह आयोजन वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया की संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या जी के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नारी शक्ति वंदन सम्मान की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता वर्मा जी ने किया। वहीं जयपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गहलोत जी की सहमति और सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूदू ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती माया बोहरा जी और संस्था की महासचिव श्रीमती शालिनी खारोल जी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं हरसोली ग्राम के लोग भी शामिल हुए। सभी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर रिम्मू फाउंडेशन जयपुर और पंकज जी जैन, फीडिंग हैंड्स का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा और जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐसे सामाजिक प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। WPSF परिवार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना और मानवता की भावना को मजबूत करना है। संस्था भविष्य में भी बच्चों, महिलाओं और समाज के हितों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से WPSF परिवार ने राजस्थान में शिक्षा सहायता और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने इस सेवा अभियान को सफल और यादगार बना दिया।
उत्तर प्रदेश: थाना समाधान दिवस, डीएम-एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरियाणा: NCR में प्रदूषण रोकने की तैयारी तेज, सीएम सैनी के नेतृत्व में तय हुए लक्ष्य
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेज से जमीन एग्रीमेंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
उत्तर प्रदेश: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड और डंडा भी किए बरामद
