Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नया फोन न मिलने से नाराज होकर घर से निकला 17 वर्षीय किशोर, पुलिस ने नहर किनारे से सकुशल बरामद किया

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/09/2026 03:35:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/09/2026 03:35:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा क्षेत्र में नया मोबाइल फोन नहीं मिलने से नाराज 17 वर्षीय किशोर रविवार रात घर से निकल गया। किशोर के अक्सर आत्महत्या की चेतावनी देने की बात से घबराए परिजनों ने डायल-1

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा क्षेत्र में नया मोबाइल फोन नहीं मिलने से नाराज 17 वर्षीय किशोर रविवार रात घर से निकल गया। किशोर के अक्सर आत्महत्या की चेतावनी देने की बात से घबराए परिजनों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने रात में ही उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद किशोर इटौआ नदी और नहर के बीच सकुशल मिल गया। नया फोन मांग रहा था, रात 10 बजे निकला घर से भोजीपुरा क्षेत्र के गांव पीपलसाना चौधरी निवासी 17 वर्षीय किशोर रविवार को परिजनों से नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग कर रहा था। परिजनों ने उसकी मांग पूरी नहीं की तो वह नाराज हो गया। रात करीब 10 बजे वह बिना बताए घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

आत्महत्या की चेतावनी देता था किशोर, घबराए परिजन परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोर नाराज होने पर अक्सर आत्महत्या की चेतावनी देता था। उसके नहर की ओर जाने की आशंका से परिवार घबरा गया। इसके बाद डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी गई। रात में नदी-नहर किनारे चला तलाशी अभियान सूचना मिलते ही भोजीपुरा थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने पुलिस टीम गठित कर किशोर की तलाश शुरू कराई। पुलिस टीम ने परिजनों के साथ इटौआ नदी और नहर के आसपास खोजबीन की। इसी दौरान किशोर नदी और नहर के बीच सकुशल मिल गया। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोर के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।