-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बस्ती में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर हुआ गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाला के पास पुलिस ने दबोचा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुरानी बस्ती और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुरानी बस्ती और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन पूर्वी ढाला के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 378/26 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत शाकिर अली खान वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे रेलवे स्टेशन पूर्वी ढाला के पास घेराबंदी कर शाकिर अली खान को गिरफ्तार कर लिया। करीब 41 वर्षीय शाकिर मूल रूप से ग्राम लक्ष्मी नगर ग्रंट, थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा का रहने वाला है। वर्तमान में वह बस्ती के रहमतगंज स्थित समीना शाह मजार के पास रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह, कांस्टेबल मंजीत यादव, अंकित कुमार, धनंजय यादव, अभिषेक कुमार, आयुष सिंह और महिला कांस्टेबल संजना शामिल रहीं।
छत्तीसगढ़: 12 घंटे ड्यूटी और ₹290 भुगतान का आरोप; SECL प्रबंधन से निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: मोरंग, गिट्टी और सरिया के दाम उछले; घर बनाने का सपना हुआ महंगा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान
उत्तर प्रदेश: सेक्टर अल्फा-1 की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण अधिकारियों ने किया दौरा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
