-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में 15-16 अगस्त को बाबा विश्वकर्मा का दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सृष्टि के रचयिता और शिल्प कला के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विशेष कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का महान अवसर गोरखपुर वासियों को मिलने जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सृष्टि के रचयिता और शिल्प कला के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विशेष कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का महान अवसर गोरखपुर वासियों को मिलने जा रहा है। श्री विश्वकर्मा सेवा संस्थान, गोरखपुर के तत्वावधान में आगामी 15 और 16 अगस्त को सावन के पवित्र माह में दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यजुर्वेद के 17वें अध्याय के मंत्रों में वर्णित सृष्टि के महान रचयिता, धारक और पोषक 'विश्वकर्मा' स्वरूप का आह्वान करते हुए संस्थान ने सभी श्रद्धालुओं को इस पावन अवसर पर आमंत्रित किया है। कार्यक्रम की मुख्य रूप से फल-फूल एवं पूजन: श्रद्धालुओं द्वारा बाबा विश्वकर्मा को फल, फूल व नैवेद्य अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
सुख-समृद्धि की प्रार्थना: क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, आरोग्य एवं निरंतर प्रगति के लिए विशेष महाआरती एवं प्रार्थना का आयोजन होगा।
भंडारा व प्रसाद वितरण: आयोजन के दौरान भक्तों के लिए प्रसाद एवं वृहद भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। विश्वकर्मा विमना आद्विहाया धाता विधाता परमोत सन्द्दक्..." > वैदिक मान्यताओं के अनुसार, जो परमेश्वर समस्त विज्ञान से युक्त होकर इस जगत का धारण, पोषण और रचना करता है, उसकी उपासना से जीवन में आरोग्य, सुख और आनंद की प्राप्ति होती है। आयोजक श्री विश्वकर्मा सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बाबा विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त करें और अपने जीवन को सुखमय, शांतिमय तथा निरोग बनाएं। स्थान: श्री विश्वकर्मा सेवा संस्थान, गोरखपुर दिनांक: 15 एवं 16 अगस्त निवेदक: समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य, श्री विश्वकर्मा सेवा संस्थान।
