Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज के शिव मंदिर में पहुंची गणेश प्रतिमा, श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ विधि-विधान से किया पूजन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/09/2026 05:09:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/09/2026 05:09:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज में गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को मोहल्ला रतनपुरी के शिव मंदिर में गणेश प्रतिमा पहुंची। प्रतिमा आते ही श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए। इससे पूरा माहौल भक्ति से भर गया मंदिर परिसर

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज में गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को मोहल्ला रतनपुरी के शिव मंदिर में गणेश प्रतिमा पहुंची। प्रतिमा आते ही श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए। इससे पूरा माहौल भक्ति से भर गया मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और इलाके की खुशहाली की प्रार्थना की। पंडित राजबहादुर शर्मा ने नियमों के अनुसार प्रतिमा का पूजन कराया मंत्रों का जाप करते हुए भगवान गणेश का स्वागत किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणपति की आरती उतारी और प्रसाद बांटा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में मौजूद थे 

आयोजकों ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक कार्यक्रम होंगे। रोजाना सुबह-शाम पूजा और आरती की जाएगी। इन कार्यक्रमों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे गणेश प्रतिमा के आगमन को लेकर मोहल्ले के लोगों में काफी उत्साह दिखा। पूजन कार्यक्रम में सभासद सत्यवीर गंगवार बब्लू, अभिषेक गंगवार जग्गू, धर्मेंद्र गंगवार, हरनाम गंगवार हैरी, दुष्यंत कुमार, रवि ठाकुर, ओमकार गंगवार और अर्जुन गंगवार समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे। सभी ने भगवान गणेश की पूजा कर इलाके में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। 


Featured News