Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश, सड़क सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 31/07/2026 05:34:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 31/07/2026 05:34:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत, बैरिकेडिंग, दिशा-सूचक बोर्ड सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर वहां तत्काल सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस और संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

सीडीओ ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी ढाबों, होटलों और भोजनालयों में खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराई जाए। उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही प्रतिष्ठानों के बाहर अनधिकृत वाहन खड़े न होने देने के निर्देश दिए, जिससे यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम रहे। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक आनंद कुमार गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. शिरीन सिद्दीकी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, एआरटीओ धर्मेंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, एसडीएम राजेश यादव, बीएसए अनुप तिवारी, सीओ यातायात बृजेश सिंह, यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, विद्युत विभाग एवं एनएचएआई के प्रतिनिधियों सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: 4 सीटर ई-ऑटो को बनाया 12 सीटर, परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन; ₹1.07 लाख का चालान, वाहन सीज

उत्तर प्रदेश: गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आज बस्ती-संतकबीरनगर दौरे पर, गौशालाओं का करेंगे औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: महुली थाने का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था व अभिलेखों की परखी व्यवस्थाएं

मध्य प्रदेश: पोरसा में मंगल कलश स्थापना के साथ वर्षायोग का शुभारंभ, चार माह तक होंगे धार्मिक आयोजन

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में 15-16 अगस्त को बाबा विश्वकर्मा का दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन

मध्य प्रदेश: 40 साल की सेवा के बाद सफाई कर्मचारी गयाराम वाल्मीक सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई


Featured News