-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकारों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज, प्रशासन से बेहतर समन्वय पर बनी सहमति
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास खंड सेमरियावां कार्यालय में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास खंड सेमरियावां कार्यालय में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष महेन्द्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में मंडल प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मुहम्मद परवेज अख्तर तथा खलीलाबाद तहसील अध्यक्ष अतीक अहमद के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार के साथ विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और पत्रकारों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक प्रशासन और पत्रकारों के बीच नियमित संवाद एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की सही, तथ्यपरक एवं समयबद्ध जानकारी आम जनता तक पहुंच सके। साथ ही विकास कार्यों की निगरानी में पत्रकारों की रचनात्मक भूमिका को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान पत्रकारिता की आड़ में फर्जी तरीके से सक्रिय लोगों पर प्रशासनिक कार्रवाई कराने पर सहमति बनी। संगठन ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता ही समाज का विश्वास कायम रख सकती है। इसके लिए प्रत्येक माह नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार केवल समाचारों के संप्रेषक ही नहीं, बल्कि समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हैं। इसलिए पत्रकारों को निष्पक्षता, निर्भीकता और जिम्मेदारी के साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए, जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़े और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सके। बैठक में जिला मंत्री मुहम्मद अदनान, तहसील उपाध्यक्ष मसरूर अहमद, रसल कुमार श्रीवास्तव, खुर्शीद आलम, इरशाद अहमद सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आज बस्ती-संतकबीरनगर दौरे पर, गौशालाओं का करेंगे औचक निरीक्षण
मध्य प्रदेश: पोरसा में मंगल कलश स्थापना के साथ वर्षायोग का शुभारंभ, चार माह तक होंगे धार्मिक आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में 15-16 अगस्त को बाबा विश्वकर्मा का दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन
