-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: राधा नाम की गूंज से राधामय हुआ श्री हरि मंदिर प्रांगण, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्री हरि मंदिर में 66वां विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री राधाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्री हरि मंदिर में 66वां विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री राधाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को सोनीपत से पधारे श्रद्धेय भैया राजीव शास्त्री जी महाराज ने भजन संध्या में अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके भजनों के दौरान पूरा मंदिर प्रांगण राधा नाम की गूंज से राधामय हो गया। भजन संध्या में “मेरी जिंदगी में क्या था तेरी बंदगी से पहले”, “मेरे मन में बसा नैनों में बसा मेरा रसिया”, “श्री राधे लाडली बता दो री कब होगी कृपा तुम्हारी”, “कन्हैया तुम्हें एक नजर देखना है”, “अब तो कृपा करो श्री राधे” और “तेरी रहमत की चार बूंद का यह दास हकदार क्यों नहीं होता” सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी गई। श्रद्धालुओं ने भजनों पर भाव-विभोर होकर भगवान श्री राधा-कृष्ण का स्मरण किया। भैया राजीव शास्त्री जी महाराज ने कहा कि जब तक व्यक्ति के पुण्य उदय नहीं होते, तब तक उसे सत्संग, कथा और मंदिर जाने का अवसर नहीं मिलता। पूर्व जन्म के पुण्य के प्रभाव से इस जन्म में सत्संग प्राप्त होता है और इस जन्म के सत्कर्म से अगला जन्म सफल बनता है। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति के मन में मंदिर, वृंदावन या कथा में जाने की इच्छा उत्पन्न होने लगे तो उसे समझना चाहिए कि उस पर भगवान की कृपा है। महोत्सव के तहत सोमवार सुबह धार्मिक सेवा समिति से जुड़े विभिन्न मंदिरों के महिला मंडलों द्वारा संकीर्तन किया गया। श्री रामायण मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर, श्री दरगाह मंदिर और श्री सनातन धर्म मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों की महिला मंडलों ने श्री युगल सरकार के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। श्री हरि मंदिर महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू छाबड़ा और उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा ने सभी महिला मंडल सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मंदिर समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि राधाष्टमी महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को होने वाली भजन संध्या में दिल्ली से पधारे भजन सम्राट श्री महावीर शर्मा भजनों के माध्यम से श्री राधा-कृष्ण के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, उपाध्यक्ष अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, योगेश ग्रोवर, अनिल चड्ढा, रंजन कुमार, मनोज अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा, नीलम साहनी, नीलम लुनियाल, नेहा आनंद, सीमा तनेजा, अलका छाबड़ा, निशा लख्यानी, ममता ओबराय, विमल सोंधी, नीलम ओबेरॉय सहित अन्य श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों ने विशेष सहयोग किया।
