Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 21/09/2026 04:09:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 21/09/2026 04:09:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, आपसी झगड़े और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी ली और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में मौके पर जांच की जरूरत है, वहां पुलिस टीम भेजकर तथ्यों की जांच कराई जाए। दोनों पक्षों से जुड़े मामलों में निष्पक्षता के साथ जांच करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर वर्ग से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से थानों और कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाए और लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादियों से फीडबैक लेने पर भी जोर दिया। इस दौरान पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।