-
☰
No image found.
बिहार: जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों का डिजिटल प्रशिक्षण हुआ शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: भारत की आगामी जनगणना को लेकर वारिसलीगंज नगर के दो स्थानों पर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का डिजिटल प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
विस्तार
बिहार: भारत की आगामी जनगणना को लेकर वारिसलीगंज नगर के दो स्थानों पर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का डिजिटल प्रशिक्षण शुरू हो गया है। नगर क्षेत्र के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण नगर परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया,जबकि प्रखंड क्षेत्र का प्रशिक्षण नेशनल इंटर विद्यालय,माफी के सभा भवन एवं कंप्यूटर कक्ष में संपन्न हुआ। नेशनल इंटर विद्यालय में यह प्रशिक्षण बीडीओ अमित कुमार की देखरेख में शुरू हुआ। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में शकुन्तलानंदन शर्मा, सुनील कुमार, भूषण कुमार तथा संदीप कुमार शामिल रहे। विद्यालय में कुल 89 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान सबसे पहले पंजीकरण,प्रतिभागियों का परिचय एवं स्वागत भाषण का आयोजन किया गया। इसके बाद जनगणना 2027 के परिचय तथा उससे जुड़े कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। दोपहर बाद के सत्र में जनगणना की आधारभूत प्रक्रिया। इसमें प्रयुक्त संकल्पनाएं एवं परिभाषाओं की जानकारी दी गई। वहीं सांध्यकालीन सत्र में मोबाइल एप इंस्टॉलेशन, प्रक्रिया का अवलोकन तथा इसकी विशेषताओं के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रखंड में प्रत्येक बैच के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा। यह प्रशिक्षण कार्य 24 अप्रैल तक संचालित होगा। इसी प्रकार नगर क्षेत्र के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को भी प्रत्येक बैच में तीन-तीन दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2027 की जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी।
