-
☰
No image found.
राजस्थान: कलेक्टर की वीसी बैठक, राजस्व व किसान कार्यों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नागौर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को वीसी के माध्यम से बैठक लेकर नागौर जिले के सभी तहसीलदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विस्तार
राजस्थान: नागौर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को वीसी के माध्यम से बैठक लेकर नागौर जिले के सभी तहसीलदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिले में राजस्व एवं किसान हित से जुड़े विभिन्न कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश जारी किए। जिला कलेक्टर ने एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत सेव एवं इनपुट से संबंधित अपूर्ण पेंडेंसी का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दिसंबर 2024 के बाद जमाबंदी में जुड़े काश्तकारों का पंजीयन सुनिश्चित करने की कार्यवाही करने को कहा । बैठक में ऑनलाइन सीमांकन एवं सहमति विभाजन के लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर कुमार ने लघु सिंचाई गणना कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रक्रियाधीन नामांतरण प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए पटवारी, आरपीजी एवं तहसीलदार स्तर पर लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत संदिग्ध प्रकरणों का सत्यापन कराया जा रहा है, उन्होंने ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उनकी आईडी बनाकर तथा अपात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर तुरंत आवश्यक कार्यवाही की जाए। कलेक्टर कुमार ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपरोक्त सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में प्राथमिकता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश: खेत पर गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव
राजस्थान: अवैध पिस्टल व कारतूस सहित युवक हुआ गिरफ्तार
उत्तराखंड: गैस सिलेंडर के लिए जंग जारी, काम-धंधा छोड़ लाइन में खड़े दिखे लोग
उत्तर प्रदेश: गड्ढे में गिरकर ढाई साल के मासूम की हुई दर्दनाक मौत
बिहार: जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों का डिजिटल प्रशिक्षण हुआ शुरू
