Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 18/04/2026 11:18:33 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/04/2026 11:18:33 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर जिले के डेगाना ब्लॉक के बरना गांव की ग्राम पंचायत स्थित अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्री चौपाल का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: नागौर जिले के डेगाना ब्लॉक के बरना गांव की ग्राम पंचायत स्थित अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्री चौपाल का आयोजन किया गया। इस रात्रि चौपाल में लगभग चालीस परिवर्दियों ने अपनी समस्याओं के बारे में जिला कलेक्टर को बताया। रात्री चौपाल में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याएं,  विद्युत सप्लाई की समस्या, बिजली के तार व अन्य उपकरणों से संबंधित समस्या, राशन प्राप्त करने एवं वितरण के मामले तथा सड़क व अन्य ग्राम विकास से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं।

कलेक्टर कुमार ने मौके पर उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त सभी परिवेदनाओं का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़, डेगाना उपखंड अधिकारी मोहन चौधरी, डेगाना तहसीलदार सतीश राव सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।