Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भीषण जाम से जनता हुई परेशान, एंबुलेंस को नहीं दिया गया रास्ता 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/04/2026 10:50:48 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/04/2026 10:50:48 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा शहर इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा शहर इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि आम राहगीरों से लेकर मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस तक को निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती  है। शहर के प्रमुख चौराहों साधू सिंह तिराहा, अटेर रोड, सब्जी मंडी चौराहा, बरगद चौराहा, किर्राच रोड के सामने अम्बाह रोड़ पुराने बस स्टैंड के सामने लगभग हर दिन जाम का नजारा आम हो चुका है। जाम की सबसे बड़ी वजह है सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन। कारों को दुकानों के सामने खड़ा कर दिया जाता है, जिससे सड़कें सिकुड़ जाती हैं। वहीं, ई-रिक्शा चालकों की मनमानी भी हालात को और बिगाड़ रही है। सवारी के इंतजार में ई-रिक्शा चालक कहीं भी, कभी भी वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो जाता है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब बसों को शहर में निर्धारित बस स्टैंड न होने के कारण बीच सड़क पर ही खड़ा कर सवारियां भरी जाती हैं। इससे न सिर्फ ट्रैफिक रुकता है बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जाम इतना लंबा लग जाता है कि बाइक सवारों को भी निकलने में काफी समय लग जाता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस भी इस जाम में फंस जाती हैं, जिससे मरीजों की जान पर बन आती है। प्रशासन की लापरवाही और ट्रैफिक व्यवस्था की कमी ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है। अगर जल्द ही इस ओर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पोरसा शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस जाम के जंजाल से शहर को कब और कैसे निजात दिलाता है।