Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया गया, प्रशासन की कार्रवाई जारी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 18/04/2026 11:09:05 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/04/2026 11:09:05 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर मेड़ता के ग्राम लाई के खसरा संख्या 713/995 में किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर रास्ता खुलवाया गया है।

विस्तार

राजस्थान: नागौर मेड़ता के ग्राम लाई के खसरा संख्या 713/995 में किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर रास्ता खुलवाया गया है। तहसीलदार मेड़ता रामसिंह ने बताया कि इस संबंध में राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 91 के तहत तहसीलदार न्यायालय में सुनवाई के बाद न्यायालय द्वारा अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए। इन आदेशों की पालना में शुक्रवार को राजस्व टीम ने पुलिस जाब्ता की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाया गया। इस कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अतिक्रमण न करें, अन्यथा भविष्य में भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।