Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अक्षय तृतीया से पहले बाजारों में रौनक, खरीदारी का बढ़ा उत्साह 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/04/2026 10:54:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/04/2026 10:54:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अक्षय तृतीया व्यापारियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अक्षय तृतीया व्यापारियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माने जाने वाले अक्षय तृतीया का पर्व इस वर्ष 19 अप्रैल यानी कल रविवार को मनाया जाएगा। इस खास अवसर को लेकर सोनभद्र जिला मुख्यालय सहित आसपास के प्रमुख बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सोना- चांदी, नए कपड़े और वाहन खरीदने की तैयारियों में जुटे हैं। वाहनों के शोरूम से लेकर सराफा बाजार मे भी खूब रौनक दिखने लगी है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य अक्षय फल देता है और जीवन में समृद्धि लाता है। त्यौहार के मद्देनजर सर्राफा बाजार में विशेष चहल- पहल बनी हुई है. हालांकि सोने के बढ़ते दामों के कारण इस बार अधिकतर लोग चांदी की वस्तुओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, चांदी के गिलास, चम्मच, सिक्के और छोटे आभूषणों के बिक्री में तेजी आई है।  इसके अलावा रेडीमेड कपड़ों की दुकानों और ऑटोमोबाइल शोरूम मैं भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी को शुभ मा नने की परंपरा के चलते हर साल बाजार में रौनक रहती है।

 

इस बार भी त्यौहार से पहले ही ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है. धार्मिक दृष्टि से भी इस दिन का विशेष महत्व है। ज्योतिषों का  कहना है कि अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन दान- पुण्य जप-तप और पूजा- अर्चना का विशेष फल मिलता है. कहा जाता है कि इस तिथि पर बिना मुहूर्त के भी विवाह, गृह प्रवेश, वाहन या संपत्ति खरीद जैसे शुभ कार्य किया जा सकते हैं। अक्षय तृतीया का संबंध सतयुग और त्रेता युग के प्रारंभ से ही माना जाता है, इसलिए यह तिथि अत्यंत पवित्र मानी जाती है।