Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गड्ढे में गिरकर ढाई साल के मासूम की हुई दर्दनाक मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/04/2026 11:22:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/04/2026 11:22:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र के विजयपुर राजापुर गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेलते-खेलते करीब ढाई साल का एक मासूम बच्चा गहरे गड्ढे में गिर गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र के विजयपुर राजापुर गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेलते-खेलते करीब ढाई साल का एक मासूम बच्चा गहरे गड्ढे में गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान रवि पाल (उम्र लगभग ढाई वर्ष), पुत्र राम मूरत व माता मनीषा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर के पास खेलते समय बच्चा अचानक गड्ढे में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को विजयपुर स्थित पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।