-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नाबालिग की हत्या से आक्रोश, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: करंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कटरिया (पोस्ट धरमरपुर) में एक अत्यंत सनसनीखेज और दुखद घटना सामने आई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: करंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कटरिया (पोस्ट धरमरपुर) में एक अत्यंत सनसनीखेज और दुखद घटना सामने आई है। यहाँ के निवासी सियाराम विश्वकर्मा की 16 वर्षीय पुत्री निशा विश्वकर्मा की कुछ अराजक तत्वों द्वारा रात्रि में घर से अपहरण कर नृशंस हत्या कर दी गई। मृतका का शव गंगा किनारे पाए जाने से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है। इस घटना को लेकर विश्वकर्मा समाज और स्थानीय ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही विश्वकर्मा समाज के तमाम पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने और न्याय की मांग करने मौके पर पहुंचे। मौके पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक जय किशन साहू एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव उपस्थित रहे। उन्होंने घटना की घोर निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। * शशिकांत विश्वकर्मा उर्फ भुवर (वर्तमान जिला अध्यक्ष) प्रशासनिक रुख और मांग शासन-प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि मामले की जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट और सीडीआर (CDR) के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि, परिजनों और समाज में इस बात को लेकर नाराजगी है कि अभी तक ठोस प्राथमिक रिपोर्ट (FIR) के आधार पर गिरफ्तारियां नहीं हुई हैं। विश्वकर्मा समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो समाज सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विश्वकर्मा समाज के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह घटना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों में
* राम अवतार विश्वकर्मा (कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष)
* ओम प्रकाश विश्वकर्मा (जिला उपाध्यक्ष)
* अरविंद विश्वकर्मा (प्रदेश सचिव)
* रीता विश्वकर्मा (वर्तमान महिला जिला अध्यक्ष) एवं उर्मिला विश्वकर्मा (पूर्व महिला जिला अध्यक्ष)
* अनिल विश्वकर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष सैदपुर) एवं मदन विश्वकर्मा (विधानसभा अध्यक्ष सैदपुर)
साथ ही डॉ. मदन मोहन, डॉ. प्रमोद, वीरू, प्यारेलाल, अवधेश, दीनानाथ, राधेश्याम, रामसहाय और राजेश विश्वकर्मा व ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र की टीम जिला अध्यक्ष अंगद विश्वकर्मा तथा बलिराम विश्वकर्मा और उनकी टीम उपस्थित रही सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: खेत पर गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव
राजस्थान: अवैध पिस्टल व कारतूस सहित युवक हुआ गिरफ्तार
उत्तराखंड: गैस सिलेंडर के लिए जंग जारी, काम-धंधा छोड़ लाइन में खड़े दिखे लोग
उत्तर प्रदेश: गड्ढे में गिरकर ढाई साल के मासूम की हुई दर्दनाक मौत
बिहार: जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों का डिजिटल प्रशिक्षण हुआ शुरू
