Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: अशोक रायका बने चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला  के नए संयोजक

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , Date: 27/12/2025 05:36:39 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Bharat Bunkar ,
  • Date:
  • 27/12/2025 05:36:39 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी ने अटल स्मृति वर्ष अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में जिला संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति की है।

विस्तार

राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी ने अटल स्मृति वर्ष अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में जिला संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिले के लिए भी संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी ने नियुक्ति पत्र जारी किया। इसके तहत आसावरा माता सरपंच प्रतिनिधि एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका को चित्तौड़गढ़ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला परिषद सदस्य कैलाश जाट, करनैल सिंह, मानवेंद्र सिंह और गोवर्धन लाल जाट को सहसंयोजक बनाया गया है। यह नियुक्तियां अटल स्मृति वर्ष अभियान के तहत की गई है। अशोक रायका के जिला संयोजक के रूप में नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारीयो, रेबारी रायका समाज के सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। अपनी नियुक्ति पर अशोक रायका ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वो उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। रायका ने इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी, सांसद चौधरी प्रकाश जोशी, मंत्री गौतम दक, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर,निंबाहेड़ा विधायक श्री चन्द्र कृपलानी और बेंगु विधायक सुरेश धाकड़ सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।