-
☰
उत्तर प्रदेश: 28 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन की हुई भव्य तैयारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के 28 दिसंबर को गाज़ियाबाद में होने वाले प्रथम आगमन को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु भाजपा महानगर पूरी तरह से तैयार है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के 28 दिसंबर को गाज़ियाबाद में होने वाले प्रथम आगमन को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु भाजपा महानगर पूरी तरह से तैयार है। यह जानकारी भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल ने दी। श्री गोयल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत हेतु एनएच-24 पर यूपी गेट तथा इनमेंटेक कॉलेज के सामने भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी गेट पर प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी का स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता बड़े काफिले के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात एनएच-24 स्थित इनमेंटेक कॉलेज के सामने भाजपा महानगर की समस्त संगठनात्मक टीम द्वारा विशाल स्वागत मंच स्थापित कर पुष्पवर्षा के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। यह कार्यक्रम भाजपा की संगठनात्मक शक्ति, एकजुटता एवं अनुशासन का सशक्त परिचायक बनेगा। श्री मयंक गोयल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी का स्वागत कार्यक्रम उनके प्रातः 10 बजे गाज़ियाबाद आगमन पर किया जाएगा। वे यूपी गेट से गाज़ियाबाद में प्रवेश कर मेरठ हाईवे के माध्यम से मेरठ की ओर प्रस्थान करेंगे। इनमेंटेक कॉलेज के सामने लगाए गए स्वागत मंच से वे उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे।
राजस्थान: कांग्रेस स्थापना दिवस पर अरावली संरक्षण के लिए पैदल यात्रा का किया आयोजन
राजस्थान: गोवर्धन सिंह गिलूण्डिया बने प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के महासचिव
राजस्थान: वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को किया गया नमन, राष्ट्र रक्षा का लिया संकल्प
राजस्थान: अशोक रायका बने चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला के नए संयोजक
उत्तर प्रदेश: थाना मान्धाता पुलिस ने वांछित आरोपी रोहित पाठक को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: BLO की लापरवाही से वोटर लिस्ट में नाबालिगों के नाम जुड़ने से हुआ विवाद