-
☰
उत्तर प्रदेश: अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा टेंपो, चालक और राहगीर हुए घायल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाही थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने अंडे से भरे टेंपो को टक्कर मार दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाही थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने अंडे से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो चालक मोहम्मद फैजान, उनके पिता और सड़क पर चल रहे बसई गांव निवासी पप्पू घायल हो गए। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि सड़क किनारे अंडे बिखर गए जानकारी के अनुसार, दुनका निवासी मोहम्मद फैजान अंडों से भरा टेंपो लेकर बसई की ओर जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते हुए टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो असंतुलित होकर पलट गया और अंडे सड़क पर फैल गए। हादसे में फैजान के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बसई गांव निवासी पप्पू भी इस टक्कर की चपेट में आ गए। पप्पू ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मारने के बाद उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
राजस्थान: कांग्रेस स्थापना दिवस पर अरावली संरक्षण के लिए पैदल यात्रा का किया आयोजन
राजस्थान: गोवर्धन सिंह गिलूण्डिया बने प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के महासचिव
राजस्थान: वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को किया गया नमन, राष्ट्र रक्षा का लिया संकल्प
राजस्थान: अशोक रायका बने चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला के नए संयोजक
उत्तर प्रदेश: थाना मान्धाता पुलिस ने वांछित आरोपी रोहित पाठक को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: BLO की लापरवाही से वोटर लिस्ट में नाबालिगों के नाम जुड़ने से हुआ विवाद