Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कांग्रेस स्थापना दिवस पर अरावली संरक्षण के लिए पैदल यात्रा का किया आयोजन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , Date: 27/12/2025 05:47:45 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Bharat Bunkar ,
  • Date:
  • 27/12/2025 05:47:45 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 28 दिसंबर रविवार को प्रात 11:00 बजे कपासन विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी द्वारा संयुक्त रूप से एक भव्य एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विस्तार

राजस्थान: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 28 दिसंबर रविवार को प्रात 11:00 बजे कपासन विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी द्वारा संयुक्त रूप से एक भव्य एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अरावली बचाओ पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत एक पैदल यात्रा विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जो माता जी मंदिर से गांधी वाटिका तक निकाली जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य अरावली पर्वतमाला के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन की रक्षा तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति जन जागरूकता फैलाना है। प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ ललित बोरीवाल ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सदैव पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस स्थापना दिवस को पर्यावरण संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।नारायण लाल जाट ब्लाक अध्यक्ष ए, पुरूषोत्तम टांक ब्लाक अध्यक्ष बी,ममतेश शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष कपासन बी व पवन शर्मा एडवोकेट अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी कपासन ने नगर, ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तर के समस्त कांग्रेस पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, पार्षद, पूर्व पार्षद, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।