Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: वार्ड 40 में राजनीतिक समीकरण बदले, निर्दलीय शरद हिंगड़ जैन ने नामांकन वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी नीरज गर्ग को दिया समर्थन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान   Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान   Edited By: Kunal Tewatia, Date: 02/09/2026 04:03:21 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 02/09/2026 04:03:21 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: 2 सितंबर वार्ड नंबर 40 के चुनावी मैदान में बुधवार को महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी शरद हिंगड़ ने आज अपना नामांकन वापस लेते हुए भाजपा प्र

विस्तार

राजस्थान: 2 सितंबर वार्ड नंबर 40 के चुनावी मैदान में बुधवार को महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी शरद हिंगड़ ने आज अपना नामांकन वापस लेते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज गर्ग को अपना समर्थन देने की घोषणा की। नामांकन वापस लेने के बाद शरद हिंगड़ जैन ने अपने सभी सहयोगियों एवं समर्थकों से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी नीरज गर्ग के पक्ष में मतदान करें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनहित एवं मजबूत नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने अपने समर्थकों से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पूरी मजबूती के साथ खड़े होने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजकीय सम्मानित समाजसेवी जिनेश कुमार जैन एवं वार्ड अध्यक्ष अजीत कुमार जैन भी उपस्थित रहे। शरद हिंगड़ जैन के नामांकन वापस लेने और भाजपा प्रत्याशी नीरज गर्ग को समर्थन देने से वार्ड 40 के चुनावी समीकरणों में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में अखिलेश के दौरे पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी, बाहर इंतजार करते रहे नेता-पार्षद

मध्य प्रदेश: चंबल के तीन जिलों में बलराम कृषि महोत्सव, किसानों के लिए होंगे विशेष आयोजन

उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 पुलिसकर्मियों के तबादले; वाल्टरगंज को मिला नया प्रभारी निरीक्षक

उत्तर प्रदेश: बरेली में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 3.5 किलो गांजा और 45 पव्वे शराब के साथ 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: भोर में नगर बाजार पहुंचे CRO और SDM, नाला-नाली से लेकर वाटर कूलर तक का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के ₹26,205 पीड़ित को वापस कराए


Featured News