-
☰
No image found.
तेलंगाना: हैदराबाद में युवक की हत्या से सनसनी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
- Photo by :
संक्षेप
तेलंगाना: मेलारदेवपल्ली थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हाजी सोहेल के रूप में हुई है। बुधवार तड़के वह घायल अवस्था में पड़ा मिला
विस्तार
तेलंगाना: मेलारदेवपल्ली थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हाजी सोहेल के रूप में हुई है। बुधवार तड़के वह घायल अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हत्या के कारण और घटना में शामिल आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।
उत्तर प्रदेश: यूपी में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नई डिजिटल व्यवस्था का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रैली निकालकर किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश: यूपी चुनाव 2027 सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर मंथन तेज, 328-75 का फॉर्मूला चर्चा में
