Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 3.5 किलो गांजा और 45 पव्वे शराब के साथ 2 गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/09/2026 11:02:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/09/2026 11:02:04 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस ने हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों को निशाना बनाकर अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस ने हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों को निशाना बनाकर अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी धनेटा फाटक के पास एक खोखे की आड़ में गांजा और अवैध देशी शराब का कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 किलो 516 ग्राम गांजा और 45 पव्वे देशी शराब बरामद की है। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार अपनी टीम (सिपाही चित्रसेन, हर्ष कुमार और सुहेब) के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धनेटा फाटक के पास स्थित खोखे से नशे का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और खोखे पर मौजूद दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

धनेटा गांव के ही रहने वाले हैं आरोपी पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहिताश (38 वर्ष) और दुर्गाप्रसाद के रूप में हुई है, जो फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम धनेटा के निवासी हैं।
ट्रक चालकों को महंगे दामों पर बेचते थे नशा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूला कि वे अपने दैनिक खर्च पूरे करने के लिए यह अवैध धंधा करते थे। वे भट्टी से सस्ते दामों में शराब लाकर और गांजा जुटाकर हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों व अन्य ग्राहकों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थेएनडीपीएस व आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक योगेश कुमार शर्मा द्वारा की जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की अग्रिम कार्रवाई कर रही है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: यूपी में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नई डिजिटल व्यवस्था का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे DM-SP, प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रैली निकालकर किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश: ‘Gen Z For Greener Tomorrow’ अभियान, 1000 विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

उत्तर प्रदेश: यूपी चुनाव 2027 सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर मंथन तेज, 328-75 का फॉर्मूला चर्चा में

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में अखिलेश के दौरे पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी, बाहर इंतजार करते रहे नेता-पार्षद


Featured News