Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में पीड़ित परिवार को सपा ने सौंपी ₹1 लाख की आर्थिक मदद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/09/2026 10:51:45 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/09/2026 10:51:45 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हल्दौनी गांव में 6 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म करने के बाद हुई हत्या के मामले को संज्ञान लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा की गई पीड़ित परिवार को एक

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हल्दौनी गांव में 6 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म करने के बाद हुई हत्या के मामले को संज्ञान लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा की गई पीड़ित परिवार को एक लाख रूपये की आर्थिक मदद को सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी एवं महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता द्वारा बुधवार को पीड़ित परिजनों को सौंपा गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि  हल्दौनी गांव में 6 वर्ष की बच्ची के साथ हुई दिल को झकझोर देने वाली घटना ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। आज उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है और अपराधियों के हौसले बढे हुए है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा महिलाओं का सम्मान करते हैं और उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हैं। 

उन्होंने महिलाओं के सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाये थे। इस मौके पर नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि  कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार की पीड़ा को संज्ञान ले आर्थिक मदद कर यह साबित किया है कि वह गरीब मजदूर अल्पसंख्यक महिलाओं के सच्चे हितेषी है। उत्तर प्रदेश में सरकार न होने के बावजूद भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  द्वारा पीड़ित परिवार की मदद करना एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष कुंवर नादिर अली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि 6 वर्ष की बच्ची के साथ हुई है घटना ने पूरे समाज को कलंकित करने का काम किया है। इस घटना से उत्तर प्रदेश में  बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव,राहुल अवाना, यूनुस प्रधान, कपिल ननका , बबलू चौहान, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: यूपी में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नई डिजिटल व्यवस्था का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे DM-SP, प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रैली निकालकर किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश: ‘Gen Z For Greener Tomorrow’ अभियान, 1000 विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

उत्तर प्रदेश: यूपी चुनाव 2027 सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर मंथन तेज, 328-75 का फॉर्मूला चर्चा में

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में अखिलेश के दौरे पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी, बाहर इंतजार करते रहे नेता-पार्षद


Featured News