-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने खैरहा भूमिगत कोयला खदान का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज खैरहा भूमिगत कोयला खदान, सोहागपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोयला उत्पादन, उत्खनन एवं परिवहन की प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज खैरहा भूमिगत कोयला खदान, सोहागपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोयला उत्पादन, उत्खनन एवं परिवहन की प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने अंडर ग्राउंड खदान में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसईसीएल के अधिकारियों ने बताया कि भूमिगत खदान में श्रमिकों के आवागमन के लिए रोपवे की व्यवस्था है। श्रमिकों को लाइट जैकेट, हेलमेट, टॉर्च सहित अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराकर ही अंडर ग्राउंड भेजा जाता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जायसवाल ने भूमिगत खदान में कार्य कर रहे श्रमिकों से चर्चा की तथा उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अपने समक्ष कोयला उत्खनन एवं परिवहन की प्रक्रिया को भी समझा। कलेक्टर ने कांटा घर का निरीक्षण कर वाहनों के आवागमन, वाहनों में लोड किए जाने वाले कोयले की क्षमता सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अंडर ग्राउंड खैरहा भूमिगत खान सोहागपुर के प्रबंधक श्री एस.आर. मांडवी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य, जनरल मैनेजर ऑपरेशन श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: यूपी में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नई डिजिटल व्यवस्था का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रैली निकालकर किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश: यूपी चुनाव 2027 सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर मंथन तेज, 328-75 का फॉर्मूला चर्चा में
