Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 पुलिसकर्मियों के तबादले; वाल्टरगंज को मिला नया प्रभारी निरीक्षक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/09/2026 11:04:07 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/09/2026 11:04:07 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस लाइन से लेकर विभिन्न थानों और चौकियों तक कुल 27 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। स्थानांतरण सूची में एक निरीक्षक, 13 उपनिरीक्षक, छह मुख्य आरक्षी और सात आरक्षी शामिल हैं। इनमें कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से थानों और चौकियों में तैनाती दी गई है, जबकि कुछ चौकी प्रभारियों को दूसरी जगह भेजा गया है। ज्ञानेन्द्र कुमार राय बने वाल्टरगंज के प्रभारी निरीक्षकतबादला सूची में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना वाल्टरगंज बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अमित कुमार को पुलिस लाइन से वाल्टरगंज थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

वाल्टरगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीराम पाल को थाना वाल्टरगंज भेजा गया है।
इन चौकियों पर बदले गए प्रभारी उपनिरीक्षक साहेब कुमार को पुलिस लाइन से चौकी उमरिया, थाना दुबौलिया का प्रभारी बनाया गया है। उमरिया चौकी प्रभारी राधारमण यादव को चौकी अमोढ़ा, थाना छावनी का प्रभारी बनाया गया है। अमोढ़ा चौकी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह को थाना छावनी भेजा गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक संजय कुमार को पुलिस लाइन से चौकी महसो, थाना लालगंज का प्रभारी बनाया गया है। बलिराम गौड़ को पुलिस लाइन से चौकी सिविल लाइन, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

सिविल लाइन चौकी प्रभारी सुनील गौड़ को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना पुरानी बस्ती भेजा गया है। सुधीर कुमार त्रिपाठी को थाना कोतवाली से चौकी अमहट का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमहट चौकी प्रभारी अनुपम त्यागी को चौकी प्लास्टिक कॉम्पलेक्स, थाना पुरानी बस्ती भेजा गया है। प्लास्टिक कॉम्पलेक्स चौकी प्रभारी संतोष दुबे को थाना रुधौली भेजा गया है। वहीं सत्यनारायण यादव को पुलिस लाइन से थाना दुबौलिया और सुभाष चन्द को पुलिस लाइन से थाना हरैया भेजा गया है। मुख्य आरक्षी और आरक्षियों के भी तबादले मुख्य आरक्षी आशीष पाण्डेय को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना कप्तानगंज भेजा गया है। कोतवाली थाने के हेड मुहर्रिर शक्ति प्रताप सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन से विनय कुमार को थाना कोतवाली में हेड मुहर्रिर बनाया गया है।

मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र कुमार दुबे को थाना रुधौली से थाना नगर तथा जयसिंह चौरसिया को थाना रुधौली से थाना वाल्टरगंज भेजा गया है। आरक्षी धीरज यादव का थाना कोतवाली से थाना सोनहा किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है।
महिला पुलिसकर्मियों की भी बदली तैनाती महिला मुख्य आरक्षी तनुजा सिंह को पुलिस लाइन से थाना छावनी, रेनू यादव को वन स्टॉप सेंटर से थाना कप्तानगंज, प्रियंका वर्मा को महिला थाना से थाना पैकोलिया, अन्नपूर्णा पाण्डेय को पुलिस लाइन से थाना सोनहा और अंजली मौर्या को पुलिस लाइन से थाना कलवारी भेजा गया है। वहीं महिला मुख्य आरक्षी काजल विश्वकर्मा को थाना छावनी से पुलिस लाइन तथा दीप्ति सिंह को थाना हरैया से पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जनपद की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: फुटहिया में मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: यूपी में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नई डिजिटल व्यवस्था का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे DM-SP, प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रैली निकालकर किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश: ‘Gen Z For Greener Tomorrow’ अभियान, 1000 विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

उत्तर प्रदेश: यूपी चुनाव 2027 सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर मंथन तेज, 328-75 का फॉर्मूला चर्चा में


Featured News