-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में अखिलेश के दौरे पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी, बाहर इंतजार करते रहे नेता-पार्षद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सहारनपुर दौरे के दौरान पार्टी के भीतर नाराजगी के सुर सामने आने की चर्चा है। बताया गया कि अखिलेश यादव चौधरी ब्रादर एवं पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सहारनपुर दौरे के दौरान पार्टी के भीतर नाराजगी के सुर सामने आने की चर्चा है। बताया गया कि अखिलेश यादव चौधरी ब्रादर एवं पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर एक पहुंचे। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता, पार्षद और कार्यकर्ता उनसे मुलाकात की उम्मीद में बाहर इंतजार करते नजर आए। स्थानीय कार्यकर्ताओं के मुताबिक, लंबे इंतजार के बावजूद कई नेताओं को अंदर जाने या सपा प्रमुख से मिलने का अवसर नहीं मिल सका। इससे पार्टी के स्थानीय हलकों में असंतोष और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं में यह सवाल भी उठता दिखा कि जब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं, तब जमीनी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कितना मजबूत है। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसे ‘अपनों से दूरी’ बताते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना है कि चुनावी सफलता के लिए केवल बड़े अमीर नेताओं की बैठकों से काम नहीं चलेगा, बल्कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी सम्मान और समय देना जरूरी है। सहारनपुर में सामने आए इस घटनाक्रम ने सपा की स्थानीय रणनीति और नेतृत्व-कार्यकर्ता संवाद को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है।
उत्तर प्रदेश: यूपी में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नई डिजिटल व्यवस्था का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रैली निकालकर किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश: यूपी चुनाव 2027 सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर मंथन तेज, 328-75 का फॉर्मूला चर्चा में
