Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 101 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/09/2026 10:50:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/09/2026 10:50:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 02.09.2026 को "मिशन सहयोग"

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 02.09.2026 को "मिशन सहयोग" के अंतर्गत सर्विलांस सेल, सेन्ट्रल नोएडा पुलिस द्वारा सर्विलांस एवं सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 101 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹35 लाख है।

बरामद किये गये अधिकांश मोबाइल फोन भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो एवं बसों में यात्रा के दौरान अथवा सुबह-शाम टहलते समय कहीं गिर गए थे या छूट गए थे। इन सभी मोबाइल फोनों के संबंध में सेन्ट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थानों में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सीईआईआर पोर्टल की सहायता से इन मोबाइल फोनों का सफलतापूर्वक पता लगाकर बरामद किया गया तथा आज उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल फोन प्राप्त कर सभी व्यक्तियों द्वारा गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की सराहना की गयी।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: यूपी में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नई डिजिटल व्यवस्था का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे DM-SP, प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रैली निकालकर किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश: ‘Gen Z For Greener Tomorrow’ अभियान, 1000 विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

उत्तर प्रदेश: यूपी चुनाव 2027 सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर मंथन तेज, 328-75 का फॉर्मूला चर्चा में

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में अखिलेश के दौरे पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी, बाहर इंतजार करते रहे नेता-पार्षद


Featured News