Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रैली निकालकर किया गया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/09/2026 11:48:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/09/2026 11:48:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 को जनपद गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 को जनपद गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन जनपद न्यायालय गाजीपुर के साथ बाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद, ग्राम न्यायालय जखनियां व जमानियां तथा अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और आमजन को इसकी जानकारी देने के उद्देश्य से 2 सितंबर 2026 को जनपद न्यायालय गाजीपुर से जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने की अपील की।

लोक अदालत में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, छोटे एवं लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक विवाद, धारा 138 एनआई एक्ट, स्टाम्प एवं पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम, चकबंदी, श्रम, उपभोक्ता फोरम, बाट-माप, कराधान और बिजली चोरी से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा सुलह-समझौते एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवादों का समाधान कराने पर भी जोर दिया जाएगा। अधिकारियों का उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का त्वरित और आपसी सहमति से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाना है।

जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को विधिक सेवा और सहायता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। न्यायिक अधिकारियों, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और पराविधिक स्वयंसेवकों ने भी इसमें भाग लिया। इस अवसर पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी संजय हरी शुक्ला, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय शैलोज चन्द्र, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार-IV, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज गोंड, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, बैंक पदाधिकारी, कर्मचारी एवं पराविधिक स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: CSP सेंटर की आड़ में करोड़ों के गबन का आरोप, पैकोलिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: लालगंज पुलिस ने दो चोरी की बाइकों के साथ वाहन चोर को दबोचा, दो मामलों का हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश: राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में पीड़ित परिवार को सपा ने सौंपी ₹1 लाख की आर्थिक मदद, अखिलेश यादव ने भेजी सहायता

उत्तर प्रदेश: बस्ती RTO में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला, सेवा प्रदाता कंपनी के चार कर्मचारियों पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर एक्ट में वांछित संतराम वर्मा गिरफ्तार, वाहन चोरी और लूट समेत छह मुकदमे दर्ज


Featured News