Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में पीड़ित परिवार को सपा ने सौंपी ₹1 लाख की आर्थिक मदद, अखिलेश यादव ने भेजी सहायता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/09/2026 12:01:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/09/2026 12:01:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित हल्दौनी गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता भेजी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित हल्दौनी गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता भेजी। बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी और नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें एक लाख रुपये की आर्थिक मदद सौंपी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि हल्दौनी गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ हुई घटना बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं और महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।सुधीर भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात करते रहे हैं। उनके मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा घटना ने एक बार फिर बच्चियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में पीड़ित परिवार को सपा ने सौंपी ₹1 लाख की आर्थिक मदद, अखिलेश यादव ने भेजी सहायता

नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझते हुए आर्थिक सहायता भेजी है। उन्होंने कहा कि सरकार में न होने के बावजूद समाजवादी पार्टी द्वारा पीड़ित परिवार की मदद करना संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने अखिलेश यादव को गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों का हितैषी बताते हुए इस सहायता को सराहनीय कदम बताया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की जिलाध्यक्ष कुंवर नादिर अली ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने अखिलेश यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि छह वर्षीय बच्ची के साथ हुई घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, राहुल अवाना, यूनुस प्रधान, कपिल ननका, बबलू चौहान और अनूप तिवारी समेत समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related News

उत्तर प्रदेश: नाबालिक किशोरी को बनाया अपनी हैवानियत का शिकार, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: स्टेडियम रोड चौड़ीकरण की जद में 140 से ज्यादा मकान-दुकान, 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस

उत्तर प्रदेश: बुर्का पहनकर जिला अस्पताल से फरार हुई महिला बंदी, टॉयलेट में मिले कपड़े; दो महिला पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तर प्रदेश: बरेली जिला अस्पताल से पुलिस हिरासत में महिला आरोपी फरार, दो महिला पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया की हुई अहम बैठक, संगठन विस्तार के साथ सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

उत्तर प्रदेश: 75% अनुदान पर मिलेंगे सोलर लाइट ट्रैप, कीटों से बचेगी फसल


Featured News