Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया की हुई अहम बैठक, संगठन विस्तार के साथ सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/09/2026 12:42:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/09/2026 12:42:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोंडा में राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 2 सितंबर 2026 को नगर पंचायत बेलसर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोंडा में राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 2 सितंबर 2026 को नगर पंचायत बेलसर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार मिश्रा के प्रस्ताव पर मोहम्मद तुफैल को गोंडा जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं के.के. श्रीवास्तव को गोंडा जनपद के विधानसभा चुनाव का प्रभारी और रविंद्र पांडेय को देवीपाटन मंडल का विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए पार्टी नेतृत्व ने आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देवीपाटन मंडल में पार्टी संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी।उन्होंने जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन में रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां पूरी करने के निर्देश भी दिए। पार्टी पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन का विस्तार करने और स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

सातों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला

बैठक में सर्वसम्मति से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। पार्टी ने घोषणा की कि गोंडा जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू करने और विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार यादव, दीपचंद तिवारी, शिव मोहन पांडेय, राम अनुज यादव, मनोज शुक्ला, जगदंबा मिश्र, डॉ. बादशाह, प्रशांत पांडेय, रविंद्र पांडेय, शिवपूजन तिवारी, अवधेश कुमार तिवारी, जगदंबा प्रसाद तिवारी, राजदत्त तिवारी, हनुमान वर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।