Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ‘Gen Z For Greener Tomorrow’ अभियान, 1000 विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/09/2026 11:46:39 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/09/2026 11:46:39 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गाजीपुर में Gen Z For Greener Tomorrow कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गाजीपुर में Gen Z For Greener Tomorrow कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, टेरी एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (TERI), गाजीपुर पीजी कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, कृषि विज्ञान केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आर. पी. सिंह ने वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शिव वाटिका उद्यान में नारियल का पौधा लगाया। विद्यार्थियों की सहभागिता से शिव वाटिका में कुल 100 पौधे लगाए गए। इसके बाद उन्होंने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान NSS विद्यार्थियों ने गोराबाजार सब्जी मंडी में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। इसके बाद NSS, NCC, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा रोवर्स एवं रेंजर्स के विद्यार्थियों ने टेरी पीजी कॉलेज मैदान से विकास भवन तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि डॉ. आर. पी. सिंह ने युवाओं से भावी पीढ़ी के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार पूर्वांचल को सतत विकास की दिशा में आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला और इसके इस्तेमाल को कम करने की अपील की। उन्होंने बायोडिग्रेडेबल, कंपोस्टेबल और PLA आधारित पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया। अपर महाअधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह ने भी युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कपड़े और जूट के थैलों के इस्तेमाल, प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने को जरूरी बताया। इस अवसर पर डीएफओ गाजीपुर अजीत सिंह, यूपीपीसीबी वाराणसी के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित कुमार, प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित कई अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. अमित प्रताप ने किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: CSP सेंटर की आड़ में करोड़ों के गबन का आरोप, पैकोलिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: लालगंज पुलिस ने दो चोरी की बाइकों के साथ वाहन चोर को दबोचा, दो मामलों का हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश: राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में पीड़ित परिवार को सपा ने सौंपी ₹1 लाख की आर्थिक मदद, अखिलेश यादव ने भेजी सहायता

उत्तर प्रदेश: बस्ती RTO में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला, सेवा प्रदाता कंपनी के चार कर्मचारियों पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर एक्ट में वांछित संतराम वर्मा गिरफ्तार, वाहन चोरी और लूट समेत छह मुकदमे दर्ज


Featured News