Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे DM-SP, प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/09/2026 11:50:17 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/09/2026 11:50:17 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने तहसील सेवराई क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने तहसील सेवराई क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण की शुरुआत नरवा घाट से हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को घाट पर पर्याप्त संख्या में नाव और लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीढ़ियों के नीचे बांस की जाली लगाने को भी कहा, ताकि कोई व्यक्ति तेज बहाव वाले पानी में न जा सके और हादसे की आशंका को कम किया जा सके।

इसके बाद डीएम और एसपी ने बिरऊपुर एवं हसनपुरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारे की व्यवस्था कर गांवों में पहुंचाई जा रही है।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे तेज बहाव वाले पानी के पास न जाएं और बच्चों को भी जलभराव एवं बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से रोकें। उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सेवराई, तहसीलदार सेवराई सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: CSP सेंटर की आड़ में करोड़ों के गबन का आरोप, पैकोलिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: लालगंज पुलिस ने दो चोरी की बाइकों के साथ वाहन चोर को दबोचा, दो मामलों का हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश: राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में पीड़ित परिवार को सपा ने सौंपी ₹1 लाख की आर्थिक मदद, अखिलेश यादव ने भेजी सहायता

उत्तर प्रदेश: बस्ती RTO में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला, सेवा प्रदाता कंपनी के चार कर्मचारियों पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर एक्ट में वांछित संतराम वर्मा गिरफ्तार, वाहन चोरी और लूट समेत छह मुकदमे दर्ज


Featured News