Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भोर में नगर बाजार पहुंचे CRO और SDM, नाला-नाली से लेकर वाटर कूलर तक का लिया जायजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/09/2026 10:58:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/09/2026 10:58:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नगर पंचायत नगर बाजार की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर पंचायत नगर बाजार की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव के साथ गुरुवार तड़के करीब छह बजे नगर का सघन औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से नगर पंचायत के कर्मचारियों और संबंधित विभागों में हलचल मच गई। निरीक्षण की शुरुआत वार्ड नंबर तीन संत रविदास नगर से हुई। अधिकारियों ने सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय, रैन बसेरा और मंदिर मार्ग की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कचरे के पृथक्कीकरण की स्थिति भी देखी। इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर सफाई व्यवस्था को लेकर उनका फीडबैक लिया गया।

इसके बाद टीम एमआरएफ सेंटर पहुंची, जहां कचरे की छंटाई और निस्तारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। वार्ड नंबर नौ के मुख्य बाजार में बड़े नालों की तलीझाड़ सफाई की स्थिति देखी गई। वहीं आमजन के लिए लगाए गए वाटर कूलरों को अधिकारियों ने खुद चलाकर पेयजल की उपलब्धता और व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण के दौरान जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया। साथ ही निर्माणाधीन नालों के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित ठेकेदारों और कर्मचारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने तथा निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

सुबह की सफाई में लापरवाही पर सख्त चेतावनी निरीक्षण के अंत में CRO कीर्ति प्रकाश भारती ने अधिशासी अधिकारी और सफाई नायकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के इस औचक निरीक्षण से साफ है कि नगर पंचायतों में सफाई और विकास कार्यों की निगरानी अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की हकीकत परख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई कि निरीक्षण के बाद नगर में जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: यूपी में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नई डिजिटल व्यवस्था का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे DM-SP, प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रैली निकालकर किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश: ‘Gen Z For Greener Tomorrow’ अभियान, 1000 विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

उत्तर प्रदेश: यूपी चुनाव 2027 सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर मंथन तेज, 328-75 का फॉर्मूला चर्चा में

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में अखिलेश के दौरे पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी, बाहर इंतजार करते रहे नेता-पार्षद


Featured News