-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: राधा रानी की छठी पर भक्तों ने कराया विशाल कढ़ी-चावल भंडारा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में राधा रानी की छठी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। जानकारी के अनुसार राधा रानी के भक्तों एवं व्यापारियों ने राधा रानी की छठी के उपलक्ष में राज कपूर गुप्ता की दुकान के सामने कढ़ी चावल का विशाल भंडारे का आयोजन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में राधा रानी की छठी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। जानकारी के अनुसार राधा रानी के भक्तों एवं व्यापारियों ने राधा रानी की छठी के उपलक्ष में राज कपूर गुप्ता की दुकान के सामने कढ़ी चावल का विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारा करने से पूर्व राधा रानी के भक्तों ने मोहल्ला साहूकारा में स्थित मंदिर पर भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी की पूजा अर्चना कर कढ़ी चावल का प्रसाद का भोग लगाया। उसके बाद राधा रानी के भक्तों एवं व्यापारियों की तरफ से कस्बे की मेन बाजार में राज कपूर गुप्ता की दुकान के सामने कढ़ी चावल का विशाल भंडारे आयोजन किया गया। कस्बा एवं दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से कस्बे में खरीदारी करने आए सैकड़ो लोगों एवं राधा रानी के भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल प्रसाद ग्रहण कर आनंद लिया। शाम को राधा रानी की छठी के उपलक्ष में मंदिर परिसर में राधा रानी के भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें कई कलाकारों एवं महिलाओं ने राधा रानी एवं भगवान श्री कृष्ण के सुंदर-सुंदर मनमोहक गीत गाकर अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान तमाम भक्तों एवं महिलाओं ने राधा रानी की छठी के मौके पर नृत्य कर डांस किया। इस दौरान पूरा मंदिर राधा मय हो गया। सभी भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण एवं रानी के जयकारे लगाए। इस दौरान पूरा मंदिर राधा मय हो गया। इस मौके पर कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी अखिलेश अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, अमित सिंह, दीपक गोयल, सतीश गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राजकुमार कश्यप, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, अमित गोयल, श्याम सुंदर गुप्ता, नीरज गोयल, प्रेमपाल गंगवार, भाजपा नेता व्यापारी सचिन चौहान, सभासद प्रदीप गुप्ता, कमल गुप्ता, मोनू गुप्ता, मयंक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, राहुल गुप्ता, शशांक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सुनील रस्तोगी, सुबोध पोरवाल, राहुल अग्रवाल, शीलू चौहान, प्रतीक अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, लकी अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, श्रेष्ठ सिंह, दर्पण अग्रवाल आदि राधा रानी के भक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: नशीले पदार्थों पर अंकुश के लिए जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेश: मीना दिवस पर बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा
राजस्थान: जयपुर की मिट्टी पर किसानों ने सीखे प्राकृतिक खेती के गुर
बिहार: पटना स्नातक MLC चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, तीन प्रमुख प्रत्याशी मैदान में
