-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अजीत सिंह के 41 वर्ष के सेवाकाल पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर, गोंडा के श्रीराम सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई के तत्वावधान में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती पूजा सिंह जी की अध्यक्षता में विद्यालय के निवर्तमान प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्ष
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर, गोंडा के श्रीराम सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई के तत्वावधान में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती पूजा सिंह जी की अध्यक्षता में विद्यालय के निवर्तमान प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष, देवीपाटन मंडल श्री अजीत सिंह जी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष श्री राधा मोहन पांडेय जी तथा जिला मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जी, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष श्री धर्मवीर सिंह जी, जिला मंत्री श्री सहदेव सिंह जी तथानगर पंचायत बेलसर के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू सिंह जी रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता श्री मजहरूल हक अंसारी जी ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने श्री अजीत सिंह जी के 41 वर्ष के गौरवमयी कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के जिला उपाध्यक्ष शिवानंद , राजेश सिंह संयुक्त मंत्री डॉ. पवन प्रताप सिंह प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रताप सिंह फतेह बहादुर सिंह लियाकत अली जी, नवल किशोर उपाध्याय , राम गणेश तिवारी के साथ राजकुमार सिंह , मेश मिश्रा जी, जिला क्रीड़ा सचिव राजेश पांडेय विकास सिंह पवन कुमार सिंह के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय जी ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि शाखा मंत्री डॉ. पदमनाथ पांडेय जी ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक श्री अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि को उनके 41 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल को संबोधित करते हुए अभिनंदन पत्र भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक एवं विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक श्री शीतला प्रसाद सिंह जी और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा देवी बख्श सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने गुरु सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामदास गुप्त जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
उत्तर प्रदेश: नशीले पदार्थों पर अंकुश के लिए जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेश: मीना दिवस पर बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा
राजस्थान: जयपुर की मिट्टी पर किसानों ने सीखे प्राकृतिक खेती के गुर
बिहार: पटना स्नातक MLC चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, तीन प्रमुख प्रत्याशी मैदान में
