-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजीपुर द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजीपुर द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया तथा गोदाम में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन कराया गया। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम की एफ.एल.सी. (First Level Checking) की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वेद सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), गाजीपुर, राजीव राय, जिला विकास अधिकारी, गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजीपुर सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी से राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस पार्टी से रविकांत राय, बहुजन समाज पार्टी से आदित्य कुशवाहा एवं जनक लाल प्रसाद तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा शामिल रहे। निरीक्षण की कार्यवाही शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप सम्पन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश: तालाब की खुदाई को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों से लगाई गुहार
मध्य प्रदेश: देवनारायण भगवान के चल समारोह का नगर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत
उत्तर प्रदेश: नशीले पदार्थों पर अंकुश के लिए जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेश: मीना दिवस पर बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
