Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तालाब की खुदाई को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों से लगाई गुहार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 25/09/2026 11:01:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 25/09/2026 11:01:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  ग्राम गुरवा, थाना बिसौली क्षेत्र के ग्रामीणों ने गांव में स्थित तालाब की खुदाई कराए जाने की मांग को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणोंका आरोप है कि तालाब की भूमि ग्राम प्रधान दौलिराम पुत्र सोहन

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  ग्राम गुरवा, थाना बिसौली क्षेत्र के ग्रामीणों ने गांव में स्थित तालाब की खुदाई कराए जाने की मांग को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणोंका आरोप है कि तालाब की भूमि ग्राम प्रधान दौलिराम पुत्र सोहन लाल पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसके संबंध में राजस्व न्यायालय में कार्रवाई भी हो चुकी है। और न्यायालय द्वारा आदेश भी दिया गया  प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम गुरवा स्थित तालाब संख्या-171, रकबा 0.291 हेक्टेयर में से करीब 174.25 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया था। इस संबंध में तहसीलदार न्यायिक, तहसील आंवला द्वारा 21 अगस्त 2024 को वसूली एवं बेदखली का आदेश पारित किया गया था।

ग्रामीणों के मुताबिक उक्त आदेश के विरुद्ध की गई अपील भी 23 सितंबर 2025 को खारिज हो चुकी है। इसके बाद जिलाधिकारी स्तर से तालाब की खुदाई के लिए पूर्व में पारित आदेश के अनुपालन में संबंधित न्यायालय को भी निर्देश दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बावजूद अभी तक तालाब की खुदाई की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी आंवला एवं थाना सिरौली के प्रभारी निरीक्षक से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए तालाब संख्या-171 की शीघ्र खुदाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि तालाब की खुदाई होने से गांव में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और सरकारी भूमि भी अतिक्रमण मुक्त हो सकेगी। प्रार्थना पत्र देने वालों में झम्मन लाल पुत्र सोहन लाल, अंकित , मुनेंद्र रामौतार  अंकित राजेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।