Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नशीले पदार्थों पर अंकुश के लिए जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 25/09/2026 10:39:27 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 25/09/2026 10:39:27 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए की गई कार्रवाई से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा जनपद में अवैध नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य लिए नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करते हुए जन सामान्य एवं युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालयों, अन्य शिक्षण संस्थानों, आरडब्ल्यूए सोसाइटी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया आपसी समन्वय स्थापित करते हुए नशीले पदार्थों के स्रोतों पर प्रभावी रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा की गई कार्रवाई एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत किए गए प्रचार-प्रसार की जानकारी साझा की तथा नशे के दुष्प्रभावों से जन सामान्य एवं युवाओं को बचाने के संबंध में सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने समिति द्वारा दिए गए सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जनपद को नशीले पदार्थों से मुक्त बनाने की दिशा में समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की श्वेता खुराना सहित पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।