-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: देवनारायण भगवान के चल समारोह का नगर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत
- Photo by : socialmedia
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार गुरुवार को गुर्जर समाज द्वारा रतनगढ़ नगर में भव्य चल समारोह एवं जुलूस निकाला गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन उत्साह एवं श्रद्धा के सा
विस्तार
मध्य प्रदेश: भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार गुरुवार को गुर्जर समाज द्वारा रतनगढ़ नगर में भव्य चल समारोह एवं जुलूस निकाला गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन उत्साह एवं श्रद्धा के साथ शामिल हुए। भव्य चल समारोह के रतनगढ़ बस स्टैंड पहुंचने पर रतनगढ़ नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में जुलूस का जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा चल समारोह में शामिल समाजजनों का पुष्पवर्षा एवं आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह सांडा, जिला सचिव राजेश लड़ा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष लखन भाटी,अर्जुन धाकड़ , ब्रजमोहन वैष्णव,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, किसान नेता नानालाल चारण,जिला महासचिव मदन मेघवाल, मंडलम अध्यक्ष हेमराज गुजर ,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष आजाद शाह, पूर्व मंडलम अध्यक्ष भंवर लाल सोलंकी, गब्बर भाई, फ़तू खान ,प्रदीप तिवारी ,नारू भाई ,सफीक खान, सरफराज नीलगर,आयुष सोनी, प्रीतम सोलंकी, ईश्वर व्यास,ताहिर बोहरा कांचवाले, आशिक मंसूरी,राहुल छपरीबंद ,देवराज वर्मा,राकेश वर्मा , इंदरमल सोलंकी,दीपक शर्मा, शांतिलाल गुजर, राजू भाई डाबड़िया सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। भगवान श्री देवनारायण जी के जयकारों से रतनगढ़ का बस स्टैंड गूंज उठा।
इस दौरान पूरे बस स्टैंड क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक उमंग का माहौल नजर आया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश देते हुए गुर्जर समाज के इस आयोजन के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
