-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, घर में मचा कोहराम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बुधवार देर शाम अगरास मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल गांव अगरास निवासी अनिल सागर (25) की बृहस्पतिवार शाम को इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बुधवार देर शाम अगरास मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल गांव अगरास निवासी अनिल सागर (25) की बृहस्पतिवार शाम को इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जिससे घर में कोहराम मच गया। गांव अगरास निवासी अनिल सागर बुधवार देर शाम खेत से घर लौट रहे थे। अगरास मोड़ पर गन्ना सेंटर के पास रोड पार करते समय अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
वाहन का पहिया अनिल के दोनों पैरों से उतरने पर गंभीर हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा उनको बरेली निजी अस्पताल भेजा था।बृहस्पतिवार शाम को इलाज के दौरान अनिल की अधिक रक्तस्राव से मौत हो गई।जिससे घर में कोहराम मच गया।भाई सुनील कुमार ने बताया उनकी शादी नहीं हुई थी।वह छह भाइयों में पांचवे नंबर के थे।अनिल घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी में सहयोग करता था।पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।टक्कर मारकर भागे वाहन की पुलिस तलाश कर रही है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया अनिल के शब को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी है।
उत्तर प्रदेश: नशीले पदार्थों पर अंकुश के लिए जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेश: मीना दिवस पर बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा
राजस्थान: जयपुर की मिट्टी पर किसानों ने सीखे प्राकृतिक खेती के गुर
बिहार: पटना स्नातक MLC चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, तीन प्रमुख प्रत्याशी मैदान में
