Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मृत दरोगा की फोटो लगाकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई, अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 25/09/2026 09:55:09 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 25/09/2026 09:55:09 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बरेली में मृत दरोगा की वर्दी वाली फोटो लगाकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और फिर एक महिला को लेकर अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। पोस्ट वायरल हुई तो लोगों ने इसे बरेली पुलिस के दरोगा की करतूत समझकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बरेली में मृत दरोगा की वर्दी वाली फोटो लगाकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और फिर एक महिला को लेकर अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। पोस्ट वायरल हुई तो लोगों ने इसे बरेली पुलिस के दरोगा की करतूत समझकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। साइबर क्राइम पुलिस ने जांच की तो असली खेल सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी दीपक कौशिक को झुमका चौराहे से दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक इंस्टाग्राम पर दीपक जाट नाम से एक आईडी बनाई गई थी, जिसमें नियुक्ति स्थान बरेली दर्शाया गया। प्रोफाइल पर पुलिस वर्दी पहने एक दरोगा की तस्वीर लगी थी। इस आईडी से नेहा भारती नाम की महिला को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की गई। पोस्ट वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बरेली पुलिस को लेकर भी अभद्र टिप्पणियां कीं। मामला संज्ञान में आने पर कुतुबखाना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनूप सिंह ने 14 सितंबर को कोतवाली थाने में अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुरुआत में आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज हुई। बाद में एसएसपी ने जांच साइबर क्राइम थाने को सौंप दी।

जांच में खुला राज, फोटो अयोध्या में तैनात रहे मृत दरोगा की
साइबर पुलिस ने जब इंस्टाग्राम अकाउंट और उससे जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार फर्जी प्रोफाइल पर लगी तस्वीर उपनिरीक्षक स्वर्गीय आकाश यादव की थी। वह अयोध्या जिले में तैनात थे और कुछ महीने पहले रात्रि गश्त के दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। वह मूल रूप से मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि मृत दरोगा का इस इंस्टाग्राम अकाउंट से कोई संबंध नहीं था। किसी अन्य व्यक्ति ने उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी पहचान बनाई थी। मोबाइल और सिम से आरोपी तक पहुंची साइबर पुलिस जांच के दौरान साइबर पुलिस ने मोबाइल नंबर, सिम और मोबाइल डिवाइस से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपी की पहचान दीपक कौशिक पुत्र जितेंद्र कौशिक, निवासी रतुपुरा, पोस्ट हैजलपुर, थाना रायपुर देहात, जिला बिजनौर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वह वर्तमान में मीरगंज क्षेत्र स्थित डीबीओएल शुगर मिल में रह रहा था। गुरुवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी झुमका चौराहे से कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और दो सिम बरामद किए गए।

मुकदमे में बढ़ाईं आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराएं साइबर पुलिस के मुताबिक जांच में मिले साक्ष्यों के बाद मुकदमे में आईटी एक्ट की धारा 66सी के साथ बीएनएस की धारा 319(2) और 356 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से अन्य पोस्ट या गतिविधियां तो नहीं की गई थीं।
 


Featured News