-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को आर्थिक मदद की मांग, मजिस्ट्रेटी जांच के लिए डीएम को ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को आर्थिक सहायता और पूरे मामले की निष्पक्ष मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को आर्थिक सहायता और पूरे मामले की निष्पक्ष मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग की है। यूनियन ने यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में सौंपा। यूनियन ने ज्ञापन में कहा कि पत्रकार सुलेमान का बीते 15 सितंबर को गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन लेखपाल की कथित लापरवाही के चलते परिवार को समय से सहायता नहीं मिल सकी। यूनियन का आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर और तहसीलदार द्वारा भेजी गई रिपोर्ट को लेकर भी परिवार और पत्रकार संगठन में गहरा असंतोष है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि दिवंगत पत्रकार के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है, जिससे पत्नी और बच्चों के सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। यूनियन की चार प्रमुख मांगें इसी को देखते हुए यूनियन ने जिलाधिकारी से चार मांगें रखी हैं दिवंगत पत्रकार के परिवार को आपदा राहत कोष से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक अनुदान और इलाज से जुड़े प्रकरण में हुई लापरवाही की निष्पक्ष मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाए और पूर्व में भेजी गई रिपोर्ट की समीक्षा की जाए। दिवंगत पत्रकार की पत्नी को पारिवारिक लाभ योजना और विधवा पेंशन का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए। नियमानुसार पंचायत स्तर पर होने वाली भर्तियों में दिवंगत पत्रकार की पत्नी को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने जिलाधिकारी से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।
ज्ञापन देने के दौरान जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के साथ आर.सी. पाण्डेय, कृष्णा शर्मा, दिव्यांश सिंह, वरुण यादव, विकास सोनी, अशोक सिंह, राज कुमार मिश्रा, मनोज सिंह, विजय बहादुर तिवारी, प्रमोद शर्मा, राकेश कुमार और राजेंद्र तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने महोबा में सम्पन्न हुए सम्मेलन में विमोचित स्मारिका भी जिलाधिकारी को भेंट की।
उत्तर प्रदेश: तालाब की खुदाई को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों से लगाई गुहार
मध्य प्रदेश: देवनारायण भगवान के चल समारोह का नगर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत
उत्तर प्रदेश: नशीले पदार्थों पर अंकुश के लिए जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेश: मीना दिवस पर बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
