-
☰
No image found.
दिल्ली: बदरपुर के मोलरबंद के एक गोदाम में लगी भीषण आग, ढह गई 2 मंजिला इमारत
मोलरबंद के एक गोदाम में लगी भीषण आग - Photo by : Social Media
विस्तार
दिल्ली: बदरपुर के मोलरबंद क्षेत्र में सोमवार की देर रात करीब 1 बजे के आस पास एक 2 मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगने के कुछ देर बाद इमारत पूरी तरह से ढह गई। बता दें कि, इमारत के बेसमेंट में एक गोदाम था, जिसमें पहले आग लगी और धीरे धीरे फैल गई। आग पर काबू पाने का काम अभी भी जारी है। हादसे में अभी तक किसी के भी जान माल के नुक्सान होने की खबर नहीं है। ADP दिल्ली फायर सर्विसेज राजेश शुक्ला ने कहा कि, आग अभी काबू में है, लेकिन पूरी तरह से बुझी नहीं है। इमारत के गिरने से स्टाफ को थोड़ी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि, मलबे को हटाकर आग बुझाना होगा। अभी मौके पर दमकल की 18 गाड़ियां उपस्थित हैं। अभी किसी के हताहत की खबर नहीं है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
