Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 2023 बैच के IPS अधिकारी शुभम ठाकुर ने संभाला गाडरवारा SDOP का पदभार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 27/10/2026 05:44:42 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 27/10/2026 05:44:42 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वर्ष 2023 बैच के अधिकारी  शुभम ठाकुर ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP), गाडरवारा के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पूर्व  शुभम ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना से भेंट कर मार्गदर्शन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए। इस दौरान गाडरवारा अनुभाग में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम

विस्तार

मध्य प्रदेश: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वर्ष 2023 बैच के अधिकारी  शुभम ठाकुर ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP), गाडरवारा के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पूर्व  शुभम ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना से भेंट कर मार्गदर्शन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए। इस दौरान गाडरवारा अनुभाग में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, अपराधों के त्वरित निराकरण तथा आमजन की सुरक्षा एवं पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।  पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा गाडरवारा अनुभाग में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर सतत निगरानी रखने, लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों की शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

साथ ही, पुलिसिंग में सक्रियता एवं जवाबदेही बनाए रखने, क्षेत्र में नियमित भ्रमण एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्य करने पर जोर दिया गया। शुभम ठाकुर के पदभार ग्रहण करने के साथ ही गाडरवारा अनुभाग में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण तथा नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।