Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: गंगोलीहाट में रामलीला के 12वें दिन रावण वध का मंचन, भगवान विष्णु के दृश्य के साथ हुआ समापन

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Yashoda, Date: 27/10/2026 05:03:19 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 27/10/2026 05:03:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: गंगोलीहाट श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में श्री महाकाली मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के 12वें दिन विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। 

विस्तार

उत्तराखंड: गंगोलीहाट श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में श्री महाकाली मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के 12वें दिन विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने मेघनाद वध, रावण वध, विभीषण के राज्याभिषेक और सीता की अग्निपरीक्षा सहित रामायण के प्रमुख दृश्यों का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भगवान विष्णु के सुंदर दृश्य के मंचन के साथ रामलीला का समापन हुआ।

रामलीला के दौरान रावण-मंदोदरी संवाद, लक्ष्मण द्वारा सेना को युद्ध के लिए तैयार करना, मेघनाद-लक्ष्मण संवाद और मेघनाद वध के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। इसके बाद सुलोचना-मंदोदरी संवाद, सुलोचना-रावण संवाद, विभीषण-श्रीराम संवाद और सुलोचना-श्रीराम संवाद का मंचन हुआ। सुलोचना के सती होने, रावण द्वारा सीता को धमकाने, राम-रावण युद्ध और रावण वध के दृश्यों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद विभीषण के राज्याभिषेक और सीता की अग्निपरीक्षा का मंचन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं एडवोकेट विजय चन्द्रा उपस्थित रहे। उनके साथ विधानसभा मीडिया संयोजक लिखित पन्त, एडवोकेट गौरव पन्त, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव बोरा, प्रधानाचार्य चन्द्र शेखर जोशी, महाकाली रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय शाह, षष्ठी रावल, त्रिभुवन बिष्ट, संजय रावल, नवीन उप्रेती, कमल रावल, भगवत रावल, सुनील रावल, धीरेन्द्र बिष्ट, दिनेश बिष्ट, हेम पाठक, प्रदीप पन्त, प्यारे लाल साह और देवराज साह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं, भारत मिलाप के अवसर पर नगर में भव्य राम झांकी निकाली गई। झांकी के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और धार्मिक माहौल बना रहा।


Featured News