Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: जल संचय अभियान के तहत उमर नदी पर बोरी बंधान कार्य हुआ सम्पन्न

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , Date: 27/12/2025 03:30:32 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arun Shrivastava ,
  • Date:
  • 27/12/2025 03:30:32 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: गाडरवारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड चीचली में जल संचय अभियान अन्तर्गत सेक्टर उकासघाट मे  नवांकुर संस्थाछम  ग्राम विकास  प्रस्फुटन समिति उकासघाट एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के तत्वाधान में ग्राम उकासघाट की उमर नदी में निकट 83 बोरियों का बंधान बनाया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: गाडरवारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड चीचली में जल संचय अभियान अन्तर्गत सेक्टर उकासघाट मे  नवांकुर संस्थाछम  ग्राम विकास  प्रस्फुटन समिति उकासघाट एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के तत्वाधान में ग्राम उकासघाट की उमर नदी में निकट 83 बोरियों का बंधान बनाया गया। यह बोरी बंधान मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा चलाये गए"जल संचय अभियान 15 नम्बर से 31 दिसंबर 2025"के अन्तर्गत किया गया है। इसके माध्यम से बहते जल को रोककर ग्रीष्म काल में पशु-पक्षियों व मनुष्य को जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना तथा भूमिगत जल में वृद्धि करना, बंधान के आस-पास के किसानों के लिए कृषि सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता से कृषि सिंचाई के रकबे में वृद्धि कर उनकी आय में बढ़ोत्तरी करने के साथ ही सब्जी व तरबूज की फसल उत्पादन हेतु जल संचय से जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना इत्यादि प्रमुख उद्देश्यों की पूर्ति करना है। जल संचय अभियान अन्तर्गत इस बोरी बंधान कार्य में मध्यप्रदेश जन अभियान अभियान परिषद की विकासखण्ड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे जी, कवि समाजसेवी पुरुत्तम मुक्तयार व नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया के अध्यक्ष  रामकृष्ण राजपूत सचिव  रामेश्वर वर्मा, नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भमका के अध्यक्ष श्रीमती नीरू राजपूत, स्वप्निल बड़ारया ,  पाठ्यक्रम के परामर्शदाता कुमारी ईशा राजपूत, कुमारी राधा कीर,  छात्र-छात्राओं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सहभागिता रही।