Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: व्यापार मंडल की बैठक में संरक्षक मंडल का विस्तार, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , Date: 27/12/2025 03:40:09 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Likhit Pant ,
  • Date:
  • 27/12/2025 03:40:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: नगर उद्योग व्यापार मंडल गंगोलीहाट की एक आवश्यक बैठक शनिवार को भूमिका रेस्टोरेंट में आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तराखंड: नगर उद्योग व्यापार मंडल गंगोलीहाट की एक आवश्यक बैठक शनिवार को भूमिका रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया और संरक्षक मंडल का विस्तार करते हुए तीन नए सदस्यों को मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जनक जोशी ने की और संचालन संरक्षक किशन उप्रेती ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जनक जोशी ने कहा कि गंगोलीहाट व्यापार संगठन को सक्रिय रखने और व्यापारी हितों को बल देने के लिए समय-समय पर बैठकें आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने जिला संगठन को सदस्यता शुल्क का बजट जल्द जमा करने और सचिव मनीष बिष्ट को बैठक कर प्रस्ताव जिले को भेजने के निर्देश दिए। संरक्षक मंडल का हुआ विस्तार बैठक में जिला अध्यक्ष द्वारा संरक्षक मंडल का विस्तार किया गया। इसमें किशन चंद्र पाठक, हंसा दत्त पाठक और प्रदीप कोठारी को संरक्षक मंडल में मनोनीत किया गया है। ये रहे मौजूद बैठक में जिला महामंत्री नवल रावल, जिला संगठन मंत्री हेम चंद्र पन्त, जिला मंत्री प्रदीप पन्त, नगर उपाध्यक्ष जगदीश बोरा, कोषाध्यक्ष पुष्कर खाती, पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र उप्रेती, पूर्व उपाध्यक्ष हंसा दत्त पाठक, पूर्व संरक्षक षष्ठी लाल साह, संरक्षक हीराम सिंह भंडारी, किशन चंद्र उप्रेती, प्रदीप पन्त, महासचिव मनीष बिष्ट सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।