Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अहरौरा में सम्राट अशोक शिलालेख महोत्सव में स्वामी प्रसाद मौर्य ने लोगों को किया संबोधित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Anup Kumar , Date: 27/12/2025 12:22:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anup Kumar ,
  • Date:
  • 27/12/2025 12:22:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सम्राट अशोक क्लब विंध्य मंडल मिर्जापुर आयोजन समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 26 दिसंबर दिन शुक्रवार को दिन में सम्राट अशोक शिलालेख महोत्सव एवं राष्ट्रीय प्रतीकों की जन चेतना यात्रा नगर में निकाली गई जो

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सम्राट अशोक क्लब विंध्य मंडल मिर्जापुर आयोजन समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 26 दिसंबर दिन शुक्रवार को दिन में सम्राट अशोक शिलालेख महोत्सव एवं राष्ट्रीय प्रतीकों की जन चेतना यात्रा नगर में निकाली गई जो अहरौरा क्षेत्र के डीह स्थित शिलालेख पहाड़ी पर महोत्सव के रूप में संपन्न हुई जिसमें भारत की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द में शिलालेख की प्रासंगिकता की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे। महोत्सव में उपस्थित आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि देश के कोने-कोने में हमारा अतीत गौरवशाली इतिहास कहीं ना कहीं पहाड़ियों में या जमीन के नीचे या किसी देवालय में। 

 उस इतिहास को समेटे हुए हैं इसी क्रम में आज अहरौरा के पहाड़ी पर सम्राट अशोक का एक शिलालेख मौजूद है जिसको हम सभी यहां उपस्थित होकर महोत्सव के रूप में मना रहे हैं आज शाहिद वीर उधम सिंह का भी जन्मदिन है जिन्होंने जलियां वाले बाग हत्याकांड के हत्यारे ओ डायर को ब्रिटिश की संसद में घुसकर मौत के घाट उतारा था मैं उनको भी आज इस मंच के माध्यम से नमन करता हूं आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का परीनिरवाण दिवस है उनको भी श्रद्धांजलि देता हूं। प्रमुख लोगों में डॉक्टर सच्चिदानंद ,तेज प्रताप मौर्य ,किरण यादव ,रामवृक्ष सिंह , गुरुचरण मौर्य,किस्मत मौर्य, सुशीला वर्मा सहित हजारों की संख्या में सम्राटअशोक शिलालेख महोत्सव में लोग उपस्थित रहे।